छत्तीसगढ़

रायपुर – मेकाहारा में नर्स की घोर लापरवाही, चढ़ा दी एक्सपायरी डेट की स्लाईन, मरीज की हालत गंभीर

रायपुर में डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां इलाज के लिए भर्ती हुई एक महिला को तीन महीने पहले एक्सपायर हो चुकी स्लाइन चढ़ा दी गई। इसकी वजह से महिला की हालत खराब हो गई। जब परिजनों ने हंगामा किया तो नर्स ने केवल माफ़ करना बोलकर बोतल बदल दिया।

Read Also –बधाई हो घोटाला हुवा है के नारों से गूंजा दुर्ग निगम, मोदी आर्मी ने ढोल नगाड़ों के साथ किया अनोखा प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि रायपुर की शंकर नगर निवासी 27 वर्षीय महिला को प्रसूती के लिए मंगलवार शाम को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां उसकी जांच हुई तो पेट में सूजन, पीलिया पाया गया। अस्पताल में कोविड का रैपिड एंटीजन टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को आम्बेडकर अस्पताल रेफर कर दिया।

बुधवार सुबह महिला ने सामान्य प्रसव से बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा जीवित था, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक थी। तमाम कोशिशों के बाद भी आधे घंटे में बच्चे ने दम तोड़ दिया। उसके बाद महिला को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। रात में उसे स्लाइन चढ़ाई गई। गुरुवार सुबह बोतल खत्म हुई तो दूसरी बोतल लगाई गई।

Read Also – Video – राजनांदगांव में पशुपालकों ने सड़क पर गोबर फेंककर किया चक्का जाम, गोबर खरीदी शहर में ठप्प से आक्रोशित निवासी

इसी बीच महिला के पति अभिषेक मजूमदार की नजर बोतल पर लिखी मैन्यूफेक्चर और एक्सपायर डेट पर पड़ गई। वहां पड़ी तारीख के मुताबिक वह स्लाइन अक्टूबर 2020 में एक्सपायर हो चुकी थी। उसके बाद उन्होंने रात में चढ़ाकर खाली हुई दूसरी बोतल को भी ध्यान से देखा उसपर भी वही एक्सपायरी डेट थी। घबराए परिजन बेहतर इलाज के लिए अब उसे एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। मरीज की हालत गंभीर है।

Related Articles

Back to top button