उत्तर प्रदेशदेश विदेश

दुल्हन ने लिया दूल्हे का टेस्ट, हुआ फेल, शादी से किया मना, जानिए पूरा मामला…

महोबा। शादी तय होने के बाद से होने वोल दूल्हा-दुल्हन अपने मन में अरमान संजोना शुरू कर देते हैं। दोनों हल्दी से लेकर विदाई तक की सभी रस्मों को यादगार बनाने के लिए हर एक जतन करते हैं।

लेकिन कई बार जीवन साथी ऐसा मिल जाता है कि पूरी जिंदगी पछताना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां दूल्हा टेस्ट में फेल हो गया तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

Jaymala se pahle Dulhe ka Test मिली जानकारी के अनुसार ये मामला उत्तर प्रदेश के महोबा का है, जहां दुल्हन ने जयमाला से पहले दूल्हे का टेस्ट लिया, जिसमें दूल्हा फेल हो गया। टेस्ट में दूल्हा के फेल होने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और जयमाला से पहले ही बारात वापस लौटा दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन ने बारात आते ही दूल्हे को कमरे में बुलाया और उसका टेस्ट लेने लगी। बताया गया कि दूल्हे से दुल्हन ने दो का पहाड़ा पूछ लिया, लेकिन दूल्हा जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद से दुल्हन का माथा ठनक गया और उसने मेहमानों के सामने आकर शादी से इंकार कर दिया।

Related Articles

Back to top button