छत्तीसगढ़देश विदेशस्वास्थ्य

क्या है स्थिति प्रदेश में वैक्सीनेशन की, जानिए पूरा आंकड़ा…

पूरे प्रदेश में वैक्सीनेशन का दौर रफ्तार पकड़ रहा है इस दौरान प्रदेश में जनवरी 2021 से लेकर अब तक 22 खेपों में 72 लाख 22 हजार 810 डोज कोविशिल्ड वैक्सीन की खेप आई है, वहीं जनवरी से अब तक 07 खेपों में सिर्फ़ 04 लाख 97 हजार 540 डोज कोवैक्सीन प्राप्त हुई है। इस प्रकार दोनों वैक्सीन के कुल 77 लाख 20 हजार 350 डोजेज प्राप्त हुई है।

आपको बता दें कि 18-44 वर्ष आयु समूह के लिये अब तक 7 लाख 97 हज़ार 110 डोज़ छत्तीसगढ आई है जिसमें से 1.5 लाख कोवैक्सीन डोज़ 1 मई 2021 को, 3.5 लाख डोज़ कोविशील्ड वैक्सीन 8 मई 2021 को एवं 2 लाख 97 हज़ार 110 डोज कोविशील्ड वैक्सीन 15 मई 2021 को प्राप्त हुई है।

साथ ही साथ आपको यह भी बता दें कि 18 -44 वर्ष आयुवर्ग के लाभार्थियों का अब तक करीब 7 लाख 88 हज़ार 439 टीकाकरण (कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड वैक्सीन) किया जा चुका है ।

Related Articles

Back to top button