देश विदेश
टैक्सी ड्राइवर ने किया इस महिला सांसद को आपत्तिजनक इशारे, आरोपी गिरफ्तार
तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक इशारे करने के आरोप में टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है.अभिनेत्री से राजनेता बनीं मिमी चक्रवर्ती अपनी कार में सोमवार की रात घर वापस आ रही थीं, जब यह घटना गरियाहाट-बल्लीगंज फेरी इलाके के पास हुई.
read also,,,ड्रग्स मामले में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, और अर्जुन रामपाल का आया नाम सामने, NCB ने कही ये बात…
अभिनेत्री मिमी जिम से अपने दक्षिणी कोलकाता स्थित निवास की ओर जा रही थीं.पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एक टैक्सी ने जादवपुर के सांसद की कार को ओवरटेक किया और अभिनेत्री पर कुछ भद्दी टिप्पणियां कीं. उसने तुरंत कैबी को बीच रास्ते में रोक दिया और पुलिस को सूचित किया.




