ड्रग्स मामले में शाहरुख खान, रणबीर कपूर, और अर्जुन रामपाल का आया नाम सामने, NCB ने कही ये बात…
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद बॉलिवुड के कई नामचीन चेहरे जांच एजेंसियों के घेरे में हैं। ड्रग केस में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर , सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के बाद अब तीन और बॉलीवुड सुपरस्टार के नाम सामने आने का दावा किया जा रहा है। जी हां, हाल ही में जानकारी मिली थी कि एनसीबी तीन बॉलीवुड सुपरस्टार्स के पूछताछ की तैयारी कर रही है जिनका नाम S, R और A से शुरू होता है। वहीं अब S, R और A से शुरू होने वाले सुपरस्टार्स के नाम भी सामने आए हैं।
read also,,,Gold, silver price – सोना चांदी के भाव में आई गिरावट, चेक करे क्या है नये रेट
एक मीडिया हाउस के मुताबिक, ये तीन नाम हैं शाहरुख खान (S), रणबीर कपूर (R) और अर्जुन रामपाल (A)। ये तीनों ही स्टार्स दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके हैं। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि एनसीबी के अधिकारी ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर ही इन तीन बॉलीवुड सुपरस्टार्स के नामों का खुलासा किया है।
एनसीबी ने किया खबरों से इंकार
वहीं इस बारे में एनसीबी का कहना है कि बिना किसी सबूत के S, R और A की खबरें चल रहीं हैं। आपको बता दें, जानकारी के मुताबिक करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स के प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद ने इन तीन सुपरस्टार्स का नाम लिया है।
S, R और A पर लग रहे हैं ये आरोप
जानकारी के मुताबिक, S और R से नाम शुरू होने वाले सुपरस्टार्स पर ड्रग्स लेने के आरोप लग रहे हैं, वहीं A से नाम शुरू होने वाले सुपरस्टार पर ड्रग्स लेने और इसकी लेन-देन करने के आरोप लगे हैं।




