देश विदेश

अफगानी एक्ट्रेस अजिता गनीजादा को तालिबान की धमकी, कहा- प्रोपेगंडा फैलाना बंद करो

अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। तालिबान ने लगभग पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद काबुल पर अपना शिकंजा कस लिया है।अब अफगानिस्तान पर पूरी तरह से तालिबान का राज है जिससे पूरे देश में इस समय अफरा-तफरी मची है। तालिबानी शासन से बचने के लिए लोग अफगानिस्तान छोड़ कर भागने की कोशिश कर रहें हैं।

अफगानिस्तान के ऐसे हालात देखकर कई लोग वहां की जनता की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं और उनके लिए इंसाफ की मांग भी कर रहे हैं। अफगानिस्तान के हालातों पर भारत में रह रहे अफगान नागरिक भी लगातार मासूम लोगों के लिए आवाज उठा रहे हैं इन्हीं में से एक अफगानी मूल की हॉलीवुड एक्ट्रेस अज़िता गनीज़ादा अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार कर रहा है। उन्हें गुलाम बना रहा है। ऐसे हालात को देखकर अजिता घनिजादा लगातार मासूम लोगों के लिए आवाज उठा रही हैं और तालिबान की काली करतूतों को दुनिया के सामने ला रही हैं।

Read also:-शायर मुन्नवर राणा का विवादित बयान कहा हिन्दू भी होते हैं तालिबानी

एक्ट्रेस लगातार अपने सोशल मीडिया के जरिए नए अफगानिस्तान का चेहरा दुनिया को दिखा रही हैं, जो तालिबान का शासन आने के बाद से तेजी से बदल रहा है। इसी बीच उन्होंने अफगानिस्तान के लोगों के लिए इंसाफ की मांग करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी सवाल किए। अब तालिबान को अज़िता गनीज़ादा का अवाज उठाना रास नहीं आ रहा है। तालिबान ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया है। इस बात की  जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर की है।

Read also:-सना खान ने शेयर की पति संग घूमती हुई तस्वीरे, मालदीव वेकेशन में इस अंदाज में आई नजर

अजिता घनिजादा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अफगानिस्तानी कल्चर और आर्ट से जुड़े कई पुराने वीडियो शेयर किए हैं। इसमें लोग खुशहाल और लाइफ को एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।इन वीडियो को शेयर करते हुए लिखा वो लिखती है, “हर मिनट में चीजें बदल रही हैं। मुझे तालिबान से मैसेज मिल रहे हैं, “डियर गर्ल चिंता मत करो, प्रोपेगेंडा फैलाना बंद करो।” वह आगे लिखती हैं, “रातभर कई सारे अफगान ऑर्गेनाइजर्स को देखना और उनके साथ काम करना, जो दोस्तों और परिवार की सुरक्षा के लिए उनकी मदद कर रहे हैं। अजिता ने आगे लिखा, “अफगानिस्तान में गैसलाइटिंग की निरंतरता को रोकने में मदद करने के लिए बिना रुके काम कर रहे हैं।जैसे कि हम युद्ध के राक्षस हैं, जो देशों पर आक्रमण करते हैं, न कि ऐसे लोग जिन्होंने 40 साल केवल दूसरों से लड़ते हुए बिताए हैं।” वह आगे लिखती हैं, ‘वह धीरे-धीरे एक्टिविस्ट्स को अफगान के लिए आवाज उठाते हुए देख रही हैं।’

बता दें कि Azita Ghanizada एक एक्ट्रेस हैं। 41 साल की अजिता का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। उनके पिता तेहरान की यूएस एम्बेसी में काम करते थे, जहां से उन्हें यूएस जाने का मौका मिला था। तब अजिता छोटी बच्ची थीं।उन्हें एक्टर बनने की प्रेरणा उनके मां के भारतीय और अमेरिकी एक्टर्स के प्यार को देखकर मिली थी। Azita Ghanizada ने कई बढ़िया फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है।

Related Articles

Back to top button