सागर धनखड़ हत्याकांड के आरोपी के साथ सेल्फी लेना पुलिस वालो को पड़ा महंगा, तस्वीर हो रही वायरल

नई दिल्ली: पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले (Sagar Dhankhar Murder Case) में तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में बंद रेसलर सुशील कुमार (Sushil Kumar) को शुक्रवार को दिल्ली की मंडोली जेल में शिफ्ट किया गया. सुशील कुमार को 2 नंबर जेल में रखा गया है. तिहाड़ जेल से बाहर निकलने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने आरोपी सुशील कुमार के साथ सेल्फी (Policemen Took Selfie With Sushil Kumar) ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
सुशील कुमार विनर से किलर कैसे बना?
बता दें कि साल 2008 में रेसलर सुशील कुमार (Sushil Kumar) ने ओलंपिक पदक जीता था और तब उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी. लेकिन सागर धनखड़ हत्याकांड ने सुशील को विनर से किलर बना दिया. पुलिस इस सिलसिले में अब तक सुशील कुमार समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है
सुशील कुमार ने खुद बनवाया घटना का वीडियो
सूत्रों के अनुसार, सुशील कुमार ने खुद घटना का वीडियो बनवाया था ताकि बाकी पहलवानों को ये दिखाया जा सके कि जो सुशील कुमार की बात नहीं सुनता है उसका अंजाम क्या होता है?जानकारी के मुताबिक, मामूली बात पर कहासुनी के बाद 23 साल के युवा पहलवान सागर धनखड़ को सुशील कुमार और उसके गुर्गों ने छत्रसाल स्टेडियम के पास घेर लिया था. सबने मिलकर फिर उस पर हमला कर दिया थी. पिटाई के बाद पहलवान सागर की जान चली गई थी.




