छत्तीसगढ़

बिलासपुर में इनाम का लालच, रिटायर्ड अफसर गंवा बैठा 14 लाख रुपए, FIR दर्ज

बिलासपुर। में कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी परमाणु ऊर्जा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी को इनाम का लालच देकर 14 लाख 75 हजार 450 स्र्पये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

टिकरापारा के गुप्ता गली निवासी रामखिलावन थवाईत(66) परमाणु ऊर्जा विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर 2019 को उनके मोबाइल में एक मैसेज आया था। इसमें उनके मोेबाइल नंबर पर लकी ड्रा के माध्यम से पांच लाख स्र्पये और बजाज पल्सर बाइक इनाम मिलने की बात लिखी थी। इस पर उन्होंने बताए नंबर पर फोन किया।

फोन उठाने वाले ने अपना नाम अजय साहू बताया। साथ ही इनाम प्राप्त करने 1100 स्र्पये बताए गए बैंक खाते में भेजने को कहा। स्र्पये मिलने के बाद जालसाजों ने अधिकारी को भरोसे में लेकर अलग-अलग प्रक्रिया बताकर एक लाख स्र्पये ले लिए।

Related Articles

Back to top button