Youth Corner

Jio का 399 रुपये में नया धांसू प्लान, 75 GB के साथ कई सुविधाएं

रिलायंस जियो हाल ही में नए पोस्टपेड धन धना धन प्लान लेकर आई है। इसके तहत कंपनी ने 5 नए पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं जिनकी कीमत 399 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने इन्हें JioPostPaid Plus नाम दिया है। खास बात है कि इन प्लान्स में आपको इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ OTT ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। आज हम जियो के सबसे सस्ते Postpaid Dhan Dhana dhan प्लान की जानकारी दे रहे हैं, जिसकी कीमत 399 रुपये है।

399 रुपये वाला जियो पोस्टपेड प्लस प्लान
जियो के इस पोस्टपे़ड प्लान में 75 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा दी जाती है। इंटरटेनमेंट के लिए प्लान में जियो ऐप्स के साथ ही नेटफ्लिक्स, ऐमजॉन प्राइम और डिज्नी+हॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Jio के इन प्लान्स में Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar, Family plan और Data Rollover, Free international Roaming, सिम की फ्री होम डिलिवरी और ऐक्टिवेशन और बिना किसी डाउनटाइम के अपने मौजूदा Jio नंबर को पोस्टपेड नंबर पर स्विच करने जैसे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। JioPostpaid Plus के तहत Features Plus में यूजर्स हर कनेक्शन के हिसाब से पूरे परिवार के लिए Family Plan चुन सकते हैं।

200GB तक Data rollover की सुविधा भी है।खास बात है कि इन JioPostpaid Plus प्लान्स में आपको बंपर इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ OTT ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। आज हम JIO के सबसे सस्ते Postpaid प्लान की जानकारी दे रहे हैं, जिसकी कीमत सिर्फ 399 रुपये है…

Related Articles

Back to top button