मनोरंजन

मोनालिसा ने टोनी कक्कड़ के सॉन्ग ‘धीमे धीमे’ पर यूं किया डांस, वायरल हुआ Video

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा एक्टिंग के साथ-साथ डांस के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने फैन्स को नियमित तौर पर नए-नए सौगात देती रहती हैं। मोनालिसा का फिर से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भोजपुरी सिनेमा से टीवी इंडस्ट्री में धाक जमाने वाली मोनालिसा के वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस टोनी कक्कड़ के सॉन्ग ‘धीमे धीमे’ पर डांस कर रही हैं।

मोनालिसा ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को अभी तक 56 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को देख ऐसा प्रतित हो रहा है जैसे मोनालिसा ने नींद से उठते ही ‘धीमे धीमे’ पर डांस करना शुरू कर दिया। मोनालिसा का हाल ही में एक और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक्ट्रेस करीना कपूर के गाने ‘तारीफां’ पर अपने जलवे बिखेरती नजर आईं थीं।

https://www.instagram.com/p/CFZtaqkldD6/?utm_source=ig_web_copy_link

मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने अब तक ‘मनी है तो हनी है’, ‘सरकार राज’, ‘गंगा पुत्र’ और ‘काफिला’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘नजर’ में डायन का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं। इसके अलावा मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में भी अपने अंदाज से खूब पहचान बनाई थी। शो में उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने भी हिस्सा लिया था और बिग बॉस के घर में ही दोनों की शादी हुई।

Related Articles

Back to top button