बेटे की थी मां पर बुरी नजर, पिता ने उतारा मौत के घाट, हथौड़ी से चकनाचूर किया सिर…

मध्यप्रदेश के इंदौर में पिता द्वारा कथित तौर पर अपने ही जवान बेटे की बेरहमी से सनसनीखेज हत्या करने का मामला सामने आया है। इंदौर पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए मृतक के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने इस हत्याकांड के पीछे की जो वजह बताई उसे सुनकर खुद पुलिसवाले भी सन्न रह गए।
इंदौर के इरोटोमी थाना क्षेत्र के आइडिया मल्टी के पास कुछ दिनों पहले एक अज्ञात शव मिला था, जिसका मुंह पूरी तरह से कुचला हुआ था। उसे एक नमकीन के बोरे में भरकर फेंक दिया गया था। मृतक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था, इस कारण से पुलिस कई दिन तक शव की शिनाख्त नहीं कर पाई। पुलिस द्वारा जब इस हत्याकांड का खुलासा हुआ तो पुलिस भी चौंक गई क्योंकि उसके माता-पिता द्वारा ही अपने बेटे की हत्या कर उसका शव बारे में भरकर फेंक दिया गया था।
घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीणा के अनुसार, 26 अप्रैल को एरोड्रम थाना क्षेत्र में आइडिया मल्टी के मैदान में हाथ-पैर बांधकर एक अज्ञात शव मिला था, जिसका सिर पूरी तरह से कुचला हुआ था। पुलिस ने जब शव की शिनाख्त के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं तो कुछ अहम जानकारियां हाथ लगीं। मृतक का शव जिस बोरे में मिला था, वह एक नमकीन का बोरा था और उस पर जैन श्री स्वीट्स का पता लिखा हुआ था। इस आधार पर पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने अज्ञात हत्यारे की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं तो एक युवक जैन नमकीन के बोरे को ठेले पर ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि मृतक का पिता उसमें अपने बेटे का शव लेकर जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। हत्या का आरोपी पिता गोल गप्पे का ठेला लगाता है।
दरअसल, आरोपी पिता ने कहा कि उसका बेटा अपनी मां पर बुरी नजर रखता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले वह उत्तर प्रदेश गया हुआ था। इस बीच 24 अप्रैल के दिन बेटे ने अपनी मां को घर में अकेली देखकर उसके साथ अभद्रता की और कई गलत हरकतें की थीं। जब पति घर लौटा तो पत्नी ने उसे पूरी आपबीती बताई। इसके बाद गुस्से में आए पति ने घर में रखी हथौड़ी से बेटे को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पिता ने हथौड़ी से उसका सिर पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया था।
पिता ने अपने बेटे की करतूत के लिए पहले तो हथौड़ी से उसका सिर पूरी तरह से कुचल दिया और फिर उसका शव कुछ दिन घर में ही रखे रहने दिया। जब तीसरे दिन घर में बदबू आने लगी तो उसने बेटे की लाश को नमकीन के बोरे में भरकर अपने गोल गप्पे के ठेले पर रखकर सुनसान इलाके में फेंक दिया था।




