देश विदेशमनोरंजन

एक्ट्रेस उर्फी जावेद की ट्रांसपेरेंट ड्रेस देख भड़के फैंस, देखे फोटो

बिग बॉस ओटीटी में की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद का ग्लैमरस लुक अक्सर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा है. बेपनह एक्ट्रेस की ड्रेसिंग चॉइस फैंस और फॉलोअर्स के लिए हमेशा हॉट टॉपिक रहा है. कई बार उर्फी अपने ड्रेसेज को लेकर ट्रोल भी हुई हैं. इस बार भी उर्फी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. उर्फी पिछले दिनों ब्लैक सी-थ्रू टॉप और मैचिंग पैंट्स पहनें स्पॉट की गईं. उर्फी की यह ड्रेस उनका एयरपोर्ट लुक था. इस गेटअप की कुछ तस्वीरों को उर्फी से इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है.

यूजर्स को याद आई बेला हदीद एक ओर जहां कुछ फैंस को उर्फी का यह अंदाज पसंद आया और उन्होंने तारीफों के पुल बांधते हुए कमेंट किया है, तो वहीं कुछ यूजर्स को उर्फी की यह ड्रेस देख सुपर मॉडल बेला हदीद की याद आ गई. फिर क्या था, ट्रोलर्स को एक और मौका मिल गया और उर्फी ट्रोल होने लगीं. सुपरमॉडल बेला हदीद ने पिछले साल ही यह ड्रेस पहनी थीं और वे बेहद खूबसूरत भी लग रही थीं. बता दें, बेला की गिनती वर्ल्ड के मोस्ट फैशनेबल सेलेब्रिटीज में होती है.

Related Articles

Back to top button