“कच्चा बादाम” के सिंगर भुबन बड्याकर सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में कराए गए भर्ती – cgtop36.com

पश्चिम बंगाल: कच्चा बादाम (Kachcha Badam) ’ गाने वाले सिंगर भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) का सोमवार की रात एक्सीडेंट हो गया। भुबन बड्याकर को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिंगर भुबन कार चलाना सीख रहे थे, इसी दौरान वे एक्सीडेंट का शिकार हो गए। इस घटना में भुबन को सीने समेत शरीर में दूसरे हिस्से में चोट लगी है।
50 वर्षीय भुबन का गाना “कच्चा बादाम” का क्रेज सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। भुबन बड्याकर वेस्ट बंगाल के बीरभूम जिले के निवासी हैं। उनका घर दुबराजपूर ब्लॉक के तहत आने वाले कुरालजुरी गांव में है। भुबन घर की टूटी-फूटी चीजों के बदले भी मूंगफली बेचते थे। बताया जाता है कि वे हर दिन 3-4 किलो मूंगफली की बिक्री कर लेते हैं। जिससे 200-250 रुपये तक उनकी कमाई हो जाती है। भुबन के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।
उनके गाने ‘कच्चा बादाम’ बंपर हिट होने के बाद उनके इस सॉन्ग का रीमिक्स बनाकर यूट्यूब पर रिलीज भी किया जा चुका है, जिसे 50 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं।उन्हें टीवी शो से ऑफर मिल रहे हैं। इस गाने के हिट होने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है।



