क्राइम

गरियाबंद – प्रेम प्रसंग के चलते दोस्तों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना, 2 घायल – cgtop36.com


गरियाबंद- जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम चैतरा में दोस्तों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई है. चाकूबाजी में 2 लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

read also छत्तीसगढ़- शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ट्रेन में शराब के नशे में मस्ती करते हुए महिला यात्री के साथ की बदतमीजी, पढ़िए पूरी ख़बरें

बता दें कि बीती रात फिंगेश्वर ब्लॉक के चैतरा गांव में प्रेम प्रसंग के चलते दोस्तों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोस्तों के बीच चाकूबाजी हो गई. चाकूबाजी में 2 युवक घायल हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हैं. हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.



Related Articles

Back to top button