युवती को खिलाया फल तो गवां बैठी अपना सुध बुध फिर नहर किनारे ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
हरियाणा – आश्रम से लौट रही महिला को फल में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दो व्यक्तियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने के आरोपियों ने पीडि़ता का मोबाइल भी छीन लिया। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Read Also – कांकेर – मासूम की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला, गांव में पसरा मातम
पुरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। जींद शहर थाना इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 19 दिसम्बर को वह नहर के निकट बने आश्रम में गई हुई थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात गांव डाटा हिसार निवासी कृष्ण से हुई। कृष्ण के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। देर शाम को जब वे आश्रम से घर की तरफ लौट रहे थे तो कृष्ण ने उसे खाने को फल दिया। जिसके बाद वह अपनी सुधबुध खो बैठी। जिसका फायदा उठाकर दोनों ने उसके साथ नहर के पास सुनसान जगह पर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित उसका मोबाइल फोन भी छीनकर अपने साथ ले गए।
Read Also – फेसबुक की फर्जी आईडी बना युवती से की दोस्ती फिर वायरल करने लगा तस्वीर
महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर कृष्ण को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देने, अपहरण समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि महिला आश्रम से घर लौट रही थी। फल में कोई नशीला पदार्थ देकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत दी गई थी। जिसके आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।




