छत्तीसगढ़
Breaking – शाहरुख खान गिरफ्तार, पुलिस ने किया जेल दाखिला
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, युवक पर मवेशियों को बूचड़खाना ले जाने का मामला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक मवेशियों को राजपुर गांव से जबलपुर ले जाया जा रहा था।
Read Also – हैरतअंगेज घटना – जशपुर में युवक को पेट्रोल डाल जिन्दा जलाया, आरोपी फरार
मामले में पुलिस ने मवेशियों को बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मवेशियों को बूचड़खाना ले जाने वाले आरोपी का नाम शाहरुख खान बताया जा रहा है, यह यूपी के सहारनपुर का रहने वाला है।बताया जा रहा है कि तखतपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव से जबलपुर ले जा रहे मवेशियों को पुलिस ने छुड़ाया है।

Read Also – पत्नी ने प्रेमी की खातिर सुपारी देकर करवाया पति की हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुथ्थी
पुलिस ने आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार किया है एवं उस पर 26 मवेशियों को बूचड़खाना लेकर जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पशु अधिनियम के तहत की मवेशियों को बरामद कर कार्यवाही की है। आरोपी शाहरुख़ को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।




