देश विदेशमध्यप्रदेश
यहां धड़ल्ले से जारी था सेक्स रैकेट, डॉक्टर बन करती थी जिस्म का सौदा
भोपाल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। बता दें कि गुप्त रोग की दवाई की दुकान और क्लीनिक की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। बिना रजिस्ट्रेशन के आरोपी महिला डॉक्टर फर्जी तरीके से क्लीनिक चला रही थी।
मिली जानकारी के मुताबिक क्लीनिक की आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने किया मामले में 4 महिलाओं समते 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पूर्व सरपंच और 2 बिल्डर भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि राजधानी के बरखेड़ी इलाके में क्लिनिक की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच ने जानकारी के बाद छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है।



