राज्य में स्कूल खोलने का ऐलान, करना होगा इन नियमों का पालन

उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने राज्य में कक्षा 9 से 12 और कक्षा 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स के लिए अलग – अलग डेट से स्कूल खोलने का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि इस दौरान स्कूल आने वाले स्टूडेंट अपने साथ लंच बॉक्स नहीं ला सकेंगे. इसके अलावा खाद्यान्न भोजन सामाग्री वितरण पहले की तरह जारी रहेगी जबकि पके भोजन पर अगले आदेश तक पूरी तरह से रोक रहेगी।
शिक्षा विभाग ने एसओपी जारी करके बताया है कि सोमवार 2 अगस्त 2021 से 9 से 12 के छात्रों के लिए और कक्षा 6-8 के लिए 16 अगस्त से स्कूलों को खोल दिया जाएगा. शिक्षा सचिव राधिका झा ने आदेश जारी कर बताया है कि इस दौरान बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी और स्कूल केवल ट्यूशन फीस ले सकेंगे।
होगा एक नोडल अधिकारी
बता दें कि स्कूल खोलने का आदेश निजी, सरकारी और बोर्डिंग स्कूलों के लिए मान्य होगा. ऐसे में शासन की तरफ ने स्कूलों को सख्त हिदायत दी गई है कि स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए. इसका पालन कराने के लिए हर स्कूल में एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा।




