देश विदेश

राजस्थान – पुजारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की बेटियां बोली ‘उन्होंने खुद आग लगाई’

राजस्थान के करौली में हुई पुजारी के साथ ज़िंदा जला देने की घटना में एक नया खुलासा हुआ है। घटना के मुख्य आरोपी कैलाश मीणा की बेटियों ने दावा किया कि पुजारी ने खुद आग लगाई है। आग लगाते हुए उन्हें हमने अपनी आँखों से देखा है। आरोपी की बेटी ने कहा हमने उन्हें बचाने की भी कोशिश की। हम उस वक़्त खेत में ही मौजूद थे।

गौरतलब है करौली में मंदिर के पुजारी को जमीनी विवाद में कुछ दबंगो ने मार डाला। जिसमे मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में 8 लोगो के खिलाफ तहरीर दी गई थी जिसमें से सात आरोपी अभी भी फरार है।

गौरतलब है कि पुजारी हत्याकाण्ड मामले को चार दिन बीत गए पर अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने अभी तक सिर्फ एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है परिवार वालो ने शव का अंतिम संस्कार करने से पहले कुछ मांगे रखी थी जिसमे उन्होंने आरोपियों की सजा की भी मांग की थी। परिवार वालो ने मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की थी जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया था।

बता दें कि करौली में पुजारी हत्याकांड केस में भी राजनीतिक दांवपेंच खेले जा रहे है। जहाँ बीजेपी ने राज्य की कांग्रेस सरकार को घेरा हुआ था। वहीँ अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल करने शुरू कर दिए है। उन्होंने कहा की ‘हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने वाले कांग्रेस के नेता राजस्थान की घटना पर शांत क्यों है।’

Related Articles

Back to top button