महाराष्ट्र की राजधानी और महानगर मुंबई में आज अचानक ग्रिड फेल हो गया। जिसके चलते कई इलाकों में बिजली ठप हो गई। महाराष्ट्र की राजधानी और महानगर मुंबई में आज अचानक ग्रिड फेल हो गया। जिसके चलते कई इलाकों में बिजली ठप हो गई। इसके बारे में मुंबई टाउनशिप में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट (BEST) ने जानकारी देते हुए कहा कि आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रिड फेल होने की वजह से मुंबई में लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है कि कब तक बिजली आपूर्ति की जाएगी। आज सुबह से बांद्रा, कोलाबा, माहिम इलाकों में बिजली नहीं आ रही है
बेस्ट ने जानकारी दी है कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है। मुंबई के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रिड फेल होने का असर लोकल पर भी पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ ग्रिड फेल होने के कारण टाटा की बिजली सप्लाई फेल हो गई, जिसके चलते लोकल ट्रेन, लाखों कम्यूटर्स के काम भी रोक गए हैं। अभी तक बिलजी विभाग की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है कि कब तक इस दिक्कत से निपटा जाएगा। एक रिकॉर्ड के मुताबिक, मुंबई में 360 मेगावाट की आपूर्ति प्रभावित हुई है।




