मसाज के नाम पर चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़ – cgtop36.com

उत्तराखंड – उधमसिंह नगर जनपद के रूद्रपुर (Rudrapur) में स्पा सेंटर के नाम पर अनैतिक देह व्यापार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने स्पा सेंटर (Spa Center) के मालिक और संचालिका को गिरफ्तार करते हुए मौके से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की हैं।
Read Also – ससुर के प्राइवेट पार्ट को बहु ने दांतों से बुरी तरह काटा, लहूलुहान होकर पहुंचा अस्पताल, ये थी वजह
उधमसिंह नगर पुलिस के अनुसार जनपद की मानव तस्करी रोधी इकाइयों (AHTU) को रूद्रपुर स्थित गैलेक्सी स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अनैतिक कार्य कराये जाने की सूचना मिल रही थी। शिकायत थी कि इस सेंटर के पास सारा दिन लफंगों की भीड़ लगी रहती है। जिससे आसपास का न केवल माहौल खराब हो रहा है, बल्कि भले घर की महिलाओं का निकलना तक दूभर होता जा रहा है।
Read Also – मालदीव वेकेशन से मोनालिसा ने थ्रोबैक बिकिनी फोटो की शेयर, बेहद सेक्सी और बोल्ड है अंदाज
पुलिस की ओर से इस शिकायत की पुष्टि की गयी। मामला सही पाये जाने पर एएचटीयू की प्रभारी बसंती आर्य की अगुवाई में पुलिस की एक टीम की ओर से स्पा सेंटर में छापा मारा गया। श्रीमती आर्य ने बताया कि स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अनैतिक देह व्यापार को अंजाम दिया रहा था। मौके से इसकी पुष्टि हुई है।
Read Also – MMS कांड वाली एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु बनी गंगूबाई, शेयर किया ये Video
लड़कियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक संदीप वर्मा उर्फ वीर पुत्र विजयपाल वर्मा निवासी 1192 गली नं0 3, आदर्शनगर, वल्लभगढ़, फरीदाबाद, हाल निवासी बनखंडी रोड, ट्रांजिट कैम्प, रूद्रपुर और संचालिका निकिता उर्फ नीतू पुत्री रामवीर सिंह निवासी जीए-49, प्रहलादपुर, बदरपुर, दक्षिणी दिल्ली को तत्काल गिरफ्तार कर इन दोनों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।




