देश विदेश

ससुर के प्राइवेट पार्ट को बहु ने दांतों से बुरी तरह काटा, लहूलुहान होकर पहुंचा अस्पताल, ये थी वजह – cgtop36.com


जौनपुर में ससुर की अश्लील हरकतों से परेशान बहू ने खौफनाक कदम उठाया है। ससुर के प्राइवेट पार्ट को दांत से बुरी तरह काट लिया। इससे ससुर की हालत गंभीर हो गई है। उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Read Also – मालदीव वेकेशन से मोनालिसा ने थ्रोबैक बिकिनी फोटो की शेयर, बेहद सेक्सी और बोल्ड है अंदाज

सूचना पर पुलिस भी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पहुंची और परिवार के लोगों से मामले की जानकारी ली है। घटना मुंगराबादशाहपुर के एक गांव की है। बताया जाता है कि महिला का पति गुजरात की एक कंपनी में नौकरी करता है। घर पर बहू और ससुर ही रहते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात ससुर ने बहू से अश्लील हरकते करनी शुरू कर दी। पहले तो बहू ने नजरअंदाज किया फिर विरोध किया। इसके बाद भी ससुर जोर जबरदस्ती पर उतारू हो गया। इस पर बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट को दात कांट लिया और घर के बाहर भाग आई।

Read Also – MMS कांड वाली एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु बनी गंगूबाई, शेयर किया ये Video

इसके बाद ससुर की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बहू ने ससुर की हैवानियत की कहानी बयां की तो लोग सन्न रह गए। ससुर की हरकतों को देखते हुए कोई उसे अस्पताल भी ले जाने को तैयार नहीं हुआ। इसी बीच किसी ने 102 नम्बर डायल कर पुलिस को घटना का जानकारी दे दी।

Read Also – बलौदाबाजार – बारात आने के एक दिन पहले दुल्हन के साथ कुछ ऐसा हुआ कि रोकनी पड़ी शादी, जानें मामला

मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान ससुर को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची। यहां हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डाक्टर राम विजय ने बताया कि दांत से कई बार काटने के कारण ससुर का प्राइवेट पार्ट काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। यहां पर उसका इलाज संभव नहीं होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



Related Articles

Back to top button