inh24लाइफस्टाइल

इस योगासन से तनाव को कम करते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण पूरे देश को लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है. लॉकडाउन में स्ट्रेस को कम करने के लिए योग (Yoga) करने की सलाह दी जा रही है. देश की जनता से घर में रहने का आग्रह करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने ट्विटर हैंडल पर पॉजिटिव मैसेज शेयर कर रहे हैं. ताकि देश की जनता का लॉकडाउन के प्रति उत्साह बढ़ाया जाए.

इस मैसेज शेयर को करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “जब भी मुझे समय मिलता है, मैं सप्ताह में एक या दो बार योग निद्रा का अभ्यास करता हूं.” उन्होंने आगे लिखा, “ये मन को शांत करता है, तनाव और चिंता को कम करता है. आपको नेट पर योग निद्रा के कई वीडियो मिल जाएंगे. मैं अंग्रेजी और हिंदी में एक-एक वीडियो शेयर कर रहा हूं.”

क्या है योग निद्रा

योग निद्रा का मतलब आध्यात्मिक नींद. यह वह नींद है, जिसमें जागते हुए सोना है. सोने व जागने के बीच की स्थिति है योग निद्रा यह झपकी जैसा है या कहें कि अर्धचेतन जैसा है.

जानिए योग निद्रा के फायदे

योग निद्रा से ब्लड प्रशेर, डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम, सिरदर्द, पेट में घाव, दमे की बीमारी, गर्दन दर्द, कमर दर्द, घुटनों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है.

-नियमित तौर पर योग निद्रा करने से मस्तिष्क से तनाव दूर हो जाता है.

  • यह अनिद्रा, थकान और अवसाद में बहुत ही लाभदायक माना जाता है.

Related Articles

Back to top button