छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां अकलतरा थाना के अंतर्गत अकलतरी गांव में एक मानव रुपी दरिंदे ने दूसरीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है।
मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी नाबालिग है। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग की उम्र तकरीबन 15 वर्ष है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता युवक किशोरी के बेहोश होने के बाद भाग खड़ा हुवा। पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।




