देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमत जारी, जानिए क्या है ताजा रेट – cgtop36.com
फरवरी के 10वें दिन यानी 10 फरवरी 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमत जारी हो गई है। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत के तहत भारत में ईंधन के दाम का संशोधन किया जाता है।
इसके बाद ही पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
देश के महानगर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, नोएडा, अयोध्या समेत अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम आज यानी 10 फरवरी 2024 को क्या है? कीमतों में कितना बदलाव हुआ है? कहां ईंधन के दाम बढ़े या घटे हैं? आइए जानते हैं।
महानगरों में पेट्रोल की नई कीमत (Petrol Rate)
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (प्रति 1 लीटर) 96.72 रुपये है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत (प्रति 1 लीटर) 106.03 रुपये है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत (प्रति 1 लीटर) 102.63 रुपये है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत (प्रति 1 लीटर) 106.31 रुपये है।
महानगरों में डीजल के नए दाम (Diesel Rate)
दिल्ली में डीजल की कीमत (प्रति 1 लीटर) 89.62 रुपये है।
मुंबई में डीजल की कीमत (प्रति 1 लीटर) 94.27 रुपये है।
चेन्नई में डीजल की कीमत (प्रति 1 लीटर) 94.24 रुपये है।
कोलकाता में डीजल की कीमत (प्रति 1 लीटर) 92.76 रुपये है।
रोजाना बदलती है पेट्रोल-डीजल की कीमत?
पेट्रोल-डीजल की कीमत में रोजाना बदलाव हो ऐसा जरूरी नहीं है, लेकिन भारत में विदेशी मुद्रा दरों के तहत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम के आधार पर ईंधन की कीमत बदलाव होता है। इसके बाद भारत में तेल कंपनियां नए दाम को रोजाना सुबह 6 बजे जारी करती हैं।
भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमत को जारी किया जाता है। आप मैसेज या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ईंधन के दाम चेक कर सकते हैं।
अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत जानने के लिए 9224992249 पर RSP और शहर का पिन कोड लिखकर SMS कर दें, आपको इंडियन ऑयल के यहां का रेट पता चल जाएगा। इसी तरह का मैसेज भारत पेट्रोलियम के 9223112222 नंबर पर कर दें। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के यहां क्या है ईंधन कीमत? ये जानने के लिए 9222201122 नंबर पर HP और शहर का पिन कोड लिखकर SMS कर दें।


