देश विदेश

चीन के खतरनाक वायरस कोरोना की दहशत, जयपुर में मिला संदिग्ध मरीज, अस्पताल में हुवा भर्ती

चीन के खतरनाक कोरोना वायरस से पुरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि चीन में कोरोना वायरस के कारण 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 237 लोगों की हालत गंभीर है।

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 1287 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने की पुष्टि की है. जबकि दुनिया के अन्य हिस्सों में इसके लिए ऐहतियात बरते जा रहे हैं. इस जयपुर में कोराना वायरस का संदिग्ध मरीज सामने आया है. उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि इस बीमारी के लक्षण मिलने के बाद एक युवक को जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रोगी ने चीन में मेडिकल की डिग्री हासिल की वह पोस्टग्रेजुएशन कोर्स के लिए जयपुर आया हुवा था। जयपुर के एसएमएस अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डीएस मीणा ने पुष्टि की है कि एक मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उन्होंने कहा कि उसका सैम्पल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। अभी कोरोना वायरस के मामले की पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button