देश विदेश

ओमिक्रॉन का खतरा, सभी उद्यान और पार्क किये गए बंद, आज आपदा प्रबंधन की आपात बैठक

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के प्रसार की आशंका को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 दिसंबर से दो जनवरी तक राज्य के सभी पार्क और उद्यान (जैविक उद्यान समेत) को पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार की शाम गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

गृह विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि ओमिक्रॉन संक्रमण के प्रसार और नववर्ष की पूर्व संध्या तथा नए साल में होने वाले आयोजनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर संभावित भीड़ को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में सभी जिलों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया गया है।

Read Also – OTT प्लेटफार्म पर आयी ये 5 वेब सीरीज किसी पोर्न से कम नही, बेहद गरमा गरम है सीन

आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर विचार-विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी हुआ है। आदेश में भी साफ किया गया है कि राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक समेत किसी भी आयोजन में गृह विभाग द्वारा पूर्व में जारी दिशा निर्देश, जिसमें मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।

वहीं दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट से पैदा हुए खतरे की समीक्षा करने और राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी की स्थिति पर चर्चा करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में बुधवार शाम चार बजे अपनी अहम बैठक करेगा. डीडीएमए द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि शहर में कोविड-19 के मामले बढ़ने के चलते श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के क्रियान्वयन का भी बैठक में जायजा लिया जाएगा।

Read Also – वीडियो जारी कर बोले कालीचरण महाराज, मृत्युदंड स्वीकार पर माफी नही मांगूगा

बैठक वीडियो कांफ्रेंस के जरिए होगी, जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव विजय देव, नीति आयोग के सदस्य वी.के. पॉल, राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त सचिव, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं एवं गृह विभागों के सचिव तथा विशेषज्ञ शामिल होंगे।

अमेरिकी सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में कोविड-19 के जितने नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 59 मामले ओमिक्रॉन संक्रमण के हैं. रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार 25 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में ये मामले सामने आए हैं।

Read Also – बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने गंभीर रूप से घायल सहदेव से की बात, कहा हर वक़्त हूँ आपके साथ

सीडीसी ने पिछले सप्ताह कहा था देश में सामने आए नए मामलों में अधिकतर मामले ओमिक्रॉन के हैं, लेकिन एजेंसी ने एकत्रित किये गए अतिरिक्त आंकड़ों के आधार पर मंगलवार को पिछले अनुमान में महत्वपूर्ण कमी की. हालांकि अब भी उसने कहा है कि नए मामलों में ओमिक्रॉन मामलों का अनुपात बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button