inh24छत्तीसगढ़देश विदेश

बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने गंभीर रूप से घायल सहदेव से की बात, कहा हर वक़्त हूँ आपके साथ

सहदेव के परिजनों से बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने फोन पर चर्चा की है। बादशाह ने सहदेव का हाल-चाल पूछा और कहा कि कोई भी जरूरत हो तो हर वक़्त आपके लिए मौजूद हूं। बादशाह ने सहदेव के जल्द ठीक होने की मांगी दुआ। ज्ञात हो कि बादशाह के साथ ही सहदेव ने मुम्बई जाकर बच्चपन का प्यार गाने का वीडियो सूट किया था।

बादशाह ने बात करके दिया मदद का भरोसा
रैपर बादशाह को भी इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने फोन करके सहदेव के परिजन और सहदेव के साथ रह रहे पिंटू से 3 मिनट तक बात की। पिंटू ने बताया- बादशाह ने सहदेव का हालचाल जाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी मदद हो वह बेझिझक होकर उनसे कहें। वो और उनके साथ उनकी पूरी टीम सहयोग के साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। बताया जा रहा है कि हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद आज रात फिर बादशाह सहदेव को वीडियो कॉलिंग करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो के सड़क हादसे में घायल होने पर दुःख जताया और कलेक्टर विनीत नंदनवार से पूरी जानकारी ली इसके साथ ही सहदेव के बेहतर इलाज उपलब्ध कराने निर्देश दिए हैं।

बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ ‘बचपन का प्यार’ गाने से सुर्खियों में आया सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सहदेव के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। सुकमा जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) रेफर किया गया ।

Sahdev dirdo met accident

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि सहदेव अपने परिचित के साथ बाइक पर सवार होकर सुकमा जिला मुख्यालय में ही कहीं जा रहा था। इस बीच जिले के शबरी नगर में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन सहदेव को जिला अस्पताल पहुंचाया है। सहदेव के साथ जो उनके परिचित बाइक चला रहे थे उन्हें मामूली चोट ही आई।

बाइक में कुल 3 लोग सवार थे, सहदेव आखिर में बैठा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सहदेव बाइक में पीछे की तरफ बैठा था इस इसलिए इसे काफी चोटें आईं हैं। सुकमा में प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस के माध्यम से जगदलपुर रेफर भी कर दिया गया है। जगदलपुर के कलेक्टर रजत बंसल और डॉक्टरों को भी जानकारी दे दी गई है, ताकि जल्द ही इसे उपचार मिल सके।

Related Articles

Back to top button