देश विदेश

OMG – रेस्टोरेंट को ग्राहक से आइसक्रीम के 10 रूपये ज्यादा लेना पड़ा महंगा, लगा दो लाख का जुर्माना

 मुंबई के रेस्‍टोरेंट को अपने ग्राहक को ठगना बहुत मंहगा पड़ा है। ग्राहक से महज 10 रुपये ओवरचार्ज करने के लिए मुंबई के सेंट्रल रेस्‍टरां को अब दो लाख रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। ये जुर्माना उपभोक्‍ता फोरम ने रेस्‍टोरेंट पर लगाया है। मुंबई की एक उपभोक्ता अदालत ने एक रेस्टोरेंट पर दो लाख का जुर्माना लगाते हुए कहाकि ग्राहकों से वस्तुओं की एमआरपी से अधिक कीमत वसूल करना अपराध है। ग्राहकों के हित के लिए रेस्टोरेंट और दुकानों द्वारा इस तरह की बेईमानी और धोखाधड़ी करके व्यापार करना ठीक नहीं है। इसके बाद अदालत ने कड़ी चेतावनी देते हुए रेस्टोरेंट पर जुर्माना ठोंक दिया।

read also,,ब्रेकिंग – भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के परिवार पर आत्मघाती हमला, फूफा की मौत

दरअसल, मुंबई के एक रेस्टोरेंट ने भास्कर जाधव नामके शख्स से एक आइसक्रीम के फैमिली पैक के लिए 175 रुपये लिए थे। इस पैकेट की एमआरपी 165 रुपए थी। ये घटना 2015 की है। जाधव ने रेस्टोरेंट की इस हरकत के विरोध में दक्षिण मुंबई जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी। जाधव ने शिकायत में कहा कि बिल में अतिरिक्त कीमत देखकर वे हैरान हो गए। उन्होंने रेस्टोरेंट से इसे बारे में बात की लेकिन उनकी बात सुनी नहीं गई। जिसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया और अदालत ने रेस्टोरेंट पर जुर्माना ठोंक दिया।

read also,,छग ब्रेकिंग – नशे में धुत्त डॉक्टर की वजह से मरीज ने गंवाई अपनी जान, आरोपी डॉक्टर सस्पेंड

Related Articles

Back to top button