भारत के सोनभद्र में सोने का भंडार, चमकेगी अब भारत की किस्मत, हजारों टन का है यहां भंडार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सोने का भंडार मिला है। यहां जमीन में हजारों टन सोना दबा होने का पता चला है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) को सोनभद्र में सोन पहाड़ी और हरदी इलाकों में टीले के नीचे लगभग 3 हजार टन सोना मिला है। बता दें कि ये भारत के पास मौजूदा स्वर्ण भंडार से करीब 5 गुना ज्यादा है।
खनन अधिकारी के के राय ने बताया कि यहां सोन पहाड़ी और हरदी इलाकों में सोने के भंडार मिले है. उन्होंने बताया कि सोने के भंडार का पता लगाने का काम पिछले दो दशक से चल रहा था. इन ब्लॉक की ई-निविदा के जरिये नीलामी की प्रक्रिया जल्द ही आरंभ होगी।
दो पहाड़ियों पर सोने का भंडार
अनुमान लगाया जा रहा है कि इनका संबंध रामायण काल से है। सोनभद्र में जिन दो पहाड़ियों पर सोने का भंडार मिला है, वहां इसकी मौजदूगी को लेकर सालों से चर्चाएं चल रही थीं। बता दें कि हरदी ब्लॉक में पिछले चार सालों से सोना पाए जाने की खबर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरे हुए थी, आस्था का केंद्र रहे सोन पहाड़ी के इलाके में उम्मीद से ज्यादा सोने का भंडार मिला है।
कहा जा रहा है कि अभी तक भारत के पास जो सोने के भंडार के हिसाब से दुनिया मे निचले पायदान पर था लेकिन अब सोनभद्र में सोने का भंडार मिलने से वो सोना उत्पादन में दुनिया में दूसरे नंबर पर आ जायेगा। विश्व स्वर्ण परिषद के अनुसार भारत के पास इस समय 626 टन स्वर्ण भंडार है।
सोने का नया भंडार पांच गुणा
सोने का नया भंडार इसका करीब पांच गुणा है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख करोड़ रुपए है। इसको लेकर अधिकारी सोनभद्र में डेरा डाले हुए हैं. इतनी अधिक मात्रा में सोना मिलने से अफसरों को उम्मीद है कि वहां स्वर्ण भंडार है. यूपी सरकार ने सोने और यूरेनियम के भंडार के बारे पुष्टी होने के बाद शुरू की पहाड़ों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।



