देश विदेश

OMG – थाना अधिकारी के घर में हो गई चोरी, आम आदमी क्या करें

ओडिशा के पूरी में पुलिस क्वार्टर में तीन-चार बदमाशों ने काकटपुर थानाधिकारी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के अंदर घुस कर अलमारी तोड सोना और पैसा लूट कर भाग गए है। आपको बता दें कि घर पर सुजीत ओर उनके परिवार लोग रहते हैं।

बीते दिनों लॉक डाउन में थाना अधिकारी परिवार के साथ काकटपुर में रह रहे थे इसका फायदा उठाकर बदमाशों ने उनके पुलिस क्वार्टर में हाथ साफ़ कर दिया है। मामले में कुम्हारपाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मामले में डॉग स्क्वायड, साइंटिफिक स्क्वॉड द्वारा घटना की जांच की जा रही है। कुम्हारपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खगाला जा रहा है और जांच के लिए लिया गया है।

Related Articles

Back to top button