देश विदेश

OMG – आठ बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, अब पति लगा रहा मदद की गुहार, पढ़े क्या है मामला

उत्तर प्रदेश –  यह मामला शामली के गढीपुख्ता इलाके का है  यहां के गांव पलठेडी से आठ बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर का सामान लेकर फरार हो गई. पीड़ित पति ने प्रेमी और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. शामली के एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पति ने तहरीर दी है. पीड़ित परिजनों ने मुलाकात की थी और मामले की जांच की जा रही है.

उधर, पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगायी है. जानकारी के मुताबिक गढीपुख्ता इलाके के गांव पलठेडी के एक ग्रामीण की करीब 30 साल पूर्व कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से शादी हुई थी. दंपत्ति के आठ बच्चे हुए जिनमें से चार की पूर्व में ही मौत हो चुकी है. शनिवार को ग्रामीण अपने किसी बीमार रिश्तेदार को लेकर देहरादून के जौली ग्रांट अस्पताल गया था.

बताया जा रहा है कि पति की अनुपस्थिति में पत्नी, प्रेमी के साथ घर का सारा सामान लेकर चंपत हो गयी. महिला तीन बच्चों को घर पर ही छोड़ गयी है, जबकि सबसे छोटे बच्चे को अपने साथ ले गयी. देर शाम जब पति घर वापस लौटा तो पत्नी व घर का सामान गायब देखकर उसके होश उड़ गए. बच्चों से पूछताछ पर पता चला कि मां किसी व्यक्ति के साथ चली गयी. पीड़ित पति का कहना था कि करीब 15 दिन पहले भी उसकी पत्नी अपने ही गांव के प्रेमी के साथ चली गयी थी. लेकिन गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने दबाव देकर पत्नी को वापस भिजवा दिया था. घटना सामने आने के बाद पूरे गांव में चर्चा बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button