देश विदेशमध्यप्रदेश

अब आम आदमी भी कर सकेंगे हवाई यात्रा, विमानन सेवाओं को किफायती बनाने पर जोर दे रही केन्द्र सरकार

इंदौर। देश में विमानन सेवाओं को आम आदमी के लिए किफायती बनाने पर जोर देते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति को भी हवाई सफर की सुविधा देना चाहती है।

Read also:-Cg Breaking: राजधानी में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, एक दिन में मिले 22 मरीज

सिंधिया ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘हम आम लोगों तक हवाई यात्रा की किफायती सुविधा पहुंचाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार कहते हैं कि यह सुविधा ऐसी होनी चाहिए कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई सफर कर सके। भारत में इस संकल्प को साकार करने की पूरी क्षमता है।’ नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि देश में हवाई सेवाओं के विस्तार की योजना पर इस मकसद से काम किया जा रहा है कि आने वाले दशक में अधिक से अधिक आम लोग विमान से यात्रा कर सकें।

Read also:- वैक्सीनेशन को लेकर विधायक ने कह डाली यह बात…, वीडियो हो रहा वायरल..

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले चार सालों के दौरान घरेलू नागर विमानन क्षेत्र के विस्तार के तहत कई छोटे शहरों में नये हवाई अड्डे शुरू किए गए हैं।

इसके साथ ही, इन स्थानों को बड़े शहरों से जोड़ने वाले नये मार्ग

इस बीच, सिंधिया ने राशन और कपड़ों से लदे नौ ट्रकों को इंदौर में हरी झंडी दिखाकर श्योपुर के लिए रवाना किया। श्योपुर, राज्य के भारी बारिश और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित जिलों में शुमार है।

Related Articles

Back to top button