19 August 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

19 August 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफलश्रवण शुक्ल पक्ष – द्वादशी तिथि, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने के साथ ही प्रीति योग रहेगा। चंद्र का गोचर धनु राशि पर होगा। जानिए आज गुरुवार को भगवान श्री विष्णु जी की कृपा किन जातकों पर होगी।
आज का मेष राशिफल 19 अगस्त 2021
आज बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दिनभर व्यस्त रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। वे नुकसान पहुंचा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों की समस्या दूर होगी। आज वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा।
आज का वृषभ राशिफल 19 अगस्त 2021
कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। आज आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। धन संबंधी दिक्कतें दूर होने की संभावना है। उधार की रकम वापस मिल सकती है। व्यवसाय की स्थिति कमजोर रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। विरोधी पस्त रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कुछ दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
आज का मिथुन राशिफल 19 अगस्त 2021
आज घूमने सकते हैं। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। किसी की बात से परेशान रहेंगे। तनाव बढ़ेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से चर्चा होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। उधार देने से बचें। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। रिश्ता तय होगा। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
आज का कर्क राशिफल 19 अगस्त 2021
आज आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। बोलचाल पर संयम रखें। आज धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। विरोधियों की वजह से कुछ परेशानी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है।
आज का सिंह राशिफल 19 अगस्त 2021
रूके हुएकार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आप खुश रहेंगे। आफिस का माहौल ठीक रहेगा। बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल हो सकते हैं। प्रसन्न रहेंगे। युवाओं की कैरियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। कुटिल लोगों से सतर्क रहना होगा।
आज का कन्या राशिफल 19 अगस्त 2021
दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपसी सहयोग से कामयाबी हासिल कर पायेंगे । कर्ज देने से बचें। किसी कार्य में नुकसान हो सकता है। संबंधियों के साथ मतभेद उभर सकते हैं। विद्यार्थियों को लाभ होगा। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। नकारात्मक विचार न आने दे।
आज का तुला राशिफल 19 अगस्त 2021
आज का दिन तनावरहित रहेगा । आज कामयाबी मिलेगी। लाभ होने की सम्भावना है। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। आपको किस्मत का सहयोग मिलेेगा। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान में कमी हो। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम लेने से बचें। वाहन धीरे चलाएं।
आज का वृश्चिक राशिफल 19 अगस्त 2021
अपने साथियों के विचारों का सम्मान करें और विनम्र बने रहें। आपको व्यवसाय में कामयाबी मिलेगी। दफ्तर में परेशानी हो सकती है। अधिक चिंता ना करें। उत्साह से आगे बढ़ते रहें । किस्मत का साथ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ घूमने के लिए जाएंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज आप अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।!
आज का धनु राशिफल 19 अगस्त 2021
आज छात्रों को लाभ होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आज ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी। आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों की सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होगी। शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बनी रहेगी। कुंसगति से बचें। खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें। तनाव दूर होगा।
आज का मकर राशिफल 19 अगस्त 2021
आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। विवाद दूर होंगे। छात्रों लिए आज का दिन बेहतर हैं। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी परिवर्तन कर सकते हैं। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यो की ओर रूचि बढेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। कुंवारों की शादी तय हो सकती है।
आज का कुंभ राशिफल 19 अगस्त 2021
आप सकारात्मक रहेंगे। हालांकि लोग आपकी सलाह का सम्मान नही करेंगे । किसी मित्र से विवाद दूर हो सकता है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। कार्यस्थल पर चुनौती मिल सकती है। प्रसन्नता के अवसर आएंगे। आज आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों की सलाह से आपको लाभ होगा। लेनदेन सावधानी से करें। पैतृक मामले सुलझ सकते हैं।
आज का मीन राशिफल 19 अगस्त 2021
आज धन सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे। कर्ज देने से बचें। कारोबार में सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपमें नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बना कर रखे।




