देश विदेश
अब सुन्दर पिचाई गूगल और अल्फाबेट दोनों के बने सीईओ
गूगल ने मंगलवार को भारतीय मूल के सुंदर पिचाई को अपनी मूल कंपनी अल्फाबेट का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। बता दें कि पिचाई से पहले यह जिम्मेदारी सर्गी ब्रिन के पास थी।
गौरतलब है कि अल्फाबेट की स्थापना साल 2015 में ‘कंपनियों को समूह’ के रूप में की गई थी। यह गूगल को को उन प्रतिष्ठानों जैसे, वायमो, वेरिली, कैलिको साइडवॉक लैब और लून से अलग करती है जो इसके मूल व्यवसाय नहीं हैं।
आपको बता दें कि गूगल के सहसंस्थापक लैरी पेज और अल्फाबेट के सीईऔ व प्रेसीडेंट ब्रिन कंपनी में सहसंस्थापक, शेयरधारक और अल्फाबेट के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में बने रहेंगे। इधर पिचाई अब गूगल और अल्फाबेट दोनों के सीईओ बन गए हैं।




