देश विदेश

अबकारी विभाग ने कार्यवाही के नाम पर की खानापूर्ति

बोड़ला देशी शराब भट्टी का मामला दूकान में कार्यरत कुछ सेल्समेन करते थे शराब में मिलावट, विभाग में बैठे अफसर को जानकारी के बाद आरोपियों से वसूल लिए 20-20 हजार रूपए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोड़ला में देशी शराब भट्टी में कुछ सेल्समेन देशी शराब में पानी मिलाकर सरकारी दूकान के माध्यम से बिक्री करते थे, जिसको लेकर विभाग के कार्यवाही के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की है ।

बता दे की बोड़ला देशी शराब दूकान में कुछ सेल्समेन अधिक पैसे कि चाह में अवैध तरीके से दूकान के ही शराब में पानी मिलाकर बेंचा करते थे, जिसकी सुचना देशी शराब भट्टी प्रभारी अफसर को जानकारी मिलने के बाद सेल्समेनों पर कार्रवाई ना कर 20-20 हजार रुपये वसूल लिए वही मामले की जानकारी मीडिया आई तो विभाग में बैठे अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति के नाम पर अधिकारी अपने कारनामा छुपाने उक्त कर्मचारी को दुकान से निकाल दिया गया । मगर सवाल तो यह उठता है की वह कौन अधिकारी है जो कार्यवाही के वजाय पैसे की मांग की थी क्या उस अधिकारी पर विभाग कार्यवाही की कलम चलाएगी या मामले को दबाने साजिश रची जाएगी।

 वहीँ कुछ सेल्समेनों ने इसकी शिकायत जिला आबकारी विभाग से लेकर जिला कबीरधाम कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा से भी किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कलेक्टर के निर्देश पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठन होने की संभावनाएं बनी हुई है। जिससे की आरोपियों के साथ-साथ वसूली करने वाले अफसर पर कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button