झारखंड से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां की ममता इतनी निष्ठुर हो गई कि उसने अपने ही संतान को मार डाला। घटना राजधानी रांची की है जहां एक पारिवारिक विवाद में एक मां ने अपने ही मासूम बच्चे का सरेआम धारधार हथियार से कत्ल कर दिया।
इस घटना में पति भी बुरी तरह से घायल हो गया। इससे पति और बच्चे दोनों की मौत हो गई। यह घटना बीते रविवार सुबह जगन्नाथपुर थाना के न्यू कॉलोनी की बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर से महिला फरार हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर जांच कर रही है।
कहा जा रहा है कि शनिवार की रात न्यू कॉलोनी में आरोपी सुषमा गुड़िया और लुकास गुड़िया के बीच झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते यह झगड़ा मारपीट में बदल गया। हालांकि बीच में मामला शांत होने के बाद दोनों सोने चले गए। कुछ देर बाद अचानक सुषमा गुड़िया ने धारदार हथियार से अपने बेटे अमित की हत्या कर दी। इस दौरान बचाव में आए लुकास पर भी हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुबह तक़रीबन 5 बजे घायल पति लोगों से मदद मांगने के लिए घर से बाहर निकला। स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल पति को अस्पताल ले लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि अक्सर दंपती के बीच झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले शराब के नशे में लुकास गुड़िया ने पत्नी की पिटाई भी की थी।