देश विदेशमध्यप्रदेश
सावन का सोमवार: बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार, भस्म आरती में श्रद्धालु नहीं हो सकेंगे शामिल

उज्जैन। आज सावन महीने का चौथा और अंतिम सोमवार है। वहीं पवित्र सावन महीने में भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। गंगाजल, दूध, बेलपत्र लिए महिलाएं सुबह पुण्य मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच गईं।
आज भस्म आरती से पहले बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। वहीं कोरोना के कारण भस्म आरती में श्रद्धालु शामिल नहीं हो सके। नियमों के तहत भक्त दूर से ही बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे हैं। वहीं शाम को बाबा महाकाल की सवारी निकलेगी। बाबा महाकाल भक्तों को महेश्वर और चंद्र मोलेश्वर के रूप में दर्शन देंगे।




