पटना में एक कॉलेज में पढ़ने वाली 17 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया गया इतना ही नही दो दिनों तक नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान दुष्कर्म का वीडियो बनाया।
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा की मांग में सिंदूर भी भर दिया। बताया जा रहा है कि चलती कार में दुष्कर्म की यह घटना 7 मार्च की है, लड़की ने डर से चुप्पी साध ली हैं। हालांकि शुक्रवार को एक बार फिर जब आरोपी छात्रा के घर आ धमका तो मामला सामने आ गया। आरोपी लड़की के घर पहुंचकर उसे अपना मुंह ना खोलने की धमकी दे रहा था।
Read Also – भयावह हो रहा कोरोना, देश में 36000 मामले, किस शहर में कितने मरीज जानें यहां देश और छत्तीसगढ़ के हाल
छात्रा के अनुसार आरोपी ने बंदूक की नोंक पर अपने साथियों के साथ उसका अपहरण किया। उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म भी किया। आरोपी की पहचान रामकृष्णा नगर के रहने वाले उज्जवल कांत के तौर पर की गई है। पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता रामकृष्णा नगर की रहने वाली है, पीड़िता का कहना है कि आरोपित इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है।
इसके साथ ही किसी को इस घटना के बारे में जानकारी देने या मुंह खोलने पर उसे और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और अपहरण की धारा के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।




