छत्तीसगढ़ – दो युवकों ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर रॉड से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्रीन गार्डन कॉलोनी में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रमोद नायक पर हमला किया गया है। मोहल्ले के दो युवकों ने प्रमोद नायक पर रॉड से हमला किया है। कुत्ते के बच्चे को मारने का विरोध करने पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रमोद नायक पर हमला किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
read also..भयावह हो रहा कोरोना, देश में 36000 मामले, किस शहर में कितने मरीज जानें यहां देश और छत्तीसगढ़ के हाल
मामला ग्रीन गार्डन कॉलोनी का है। कॉलोनी के दो युवक कुत्ते के पिल्लों को रॉड से मारते हुए भगा रहे थे। इस पर प्रमोद नायक की पत्नी ने उन्हें कुत्ते के पिल्लों को नहीं करने की समझाइश दी। युवकों ने कुत्ते के पिल्ले के घर के सामने गंदगी फैलाए जाने की बात कहते हुए हुज्जत करने लगे. इस पर उन्होंने अपने पति को मामले की जानकारी दी।
read also..छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हुआ मौसम में बड़ा बदलाव, बढ़ रही गर्मी से मिलेगी राहत
घर लौटने पर प्रमोद नायक ने युवकों से कुत्ते को पिल्लों को नहीं मारने की समझाइश देते हुए गंदगी फैलाने पर सफाई करवा देने की बात कही, लेकिन यह बात युवकों को नागवार गुजरी और उन्होंने गुस्से में प्रमोद नायक के कमर और फिर सर पर रॉड दे मारा, उसके बाद बचाव के लिए आए ड्राइवर पर भी रॉड से हमला कर दिया।
read also..गरियाबंद – लापता युवक की जंगल में फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी



