छत्तीसगढ़

गरियाबंद – लापता युवक की जंगल में फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – फिगेंश्वर थाना अन्तर्गत ग्राम चरौदा निवासी देवेश सिन्हा (17 साल) 15 मार्च से लापता का जोगीडीपा चरौदा जंगल के बीच भूरसी डोगरी मे फांसी पर झूलता शव मिला है। घटना सुगबुगाहट बुधवार सुबह जंगल मे महूवा बिनने गये लोगो ने देखा है पर पुलिस की पुछतात की डर से कोई समाने नही आया है। बुधवार जैसे तेसे बात परिवार के सदस्य तक पहूंची तो बताये जगह पर जाने से घटना की पुष्टि हुई । मामला चूंकि फिगेंश्वर थाना मै पंजीबद्ध है।

परिवार के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया है । घटना स्थल जंगल एंव रात होने के कारण फांसी पर लटके देवेश की शव की पंचनामा कार्यवाही तुरन्त किये गये। फांसी का कारण अज्ञात है। पुलिस विवेचना व पोष्टमार्डम रिपोर्ट पर ही मामला की खुलासा हो पायेगा । अब घटना को संदिग्ध जान पड़ रहा है। घटना अनेक संदेश व्यक्त किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button