बिहार। प्रदेश के पश्चिमी चंपारण जिले से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ज्वेलरी शॉप में चोरी के आरोप में स्थानीय दुकानदार ने एक बुर्जुग महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के पास से एक जोड़ी झुमके बरामद हुए है। बरामद किए गए गहने की कीमत 22 हजार रुपए आंकी गई है। वैसे मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि सोनारपट्टी रोड स्थित विनोद सर्राफ के ज्वेलरी दुकान में उक्त महिला ग्राहक के तौर पर पहुंची। जिसने दुकानदार से गहने दिखाने के लिए कहा। इस पर महिला को तीन से चार जोड़ी कान के झुमके दिखाए गए। जो काउंटर पर रखे हुए थे। इसी दौरान बुजुर्ग महिला ने एक जोड़ी झुमका किसी तरह छिपा लिया। शक होने पर दुकानदार ने महिला से पूछताछ की, लेकिन महिला ने चोरी के आरोप को नकार दिया। दुकानदार ने मामले की जानकारी वार्ड पार्षद कृष्णा प्रसाद देवीलाल को दी।