
गिरीश गुप्ता गरियाबंद। देवभोग पुलिस ने आज दुष्कर्म मामले पर एसपी पारूल माथुर और एएसपी सुखनंदन राठोर के निर्देश के बाद एक बडी कारवाई की है। पिडिता ने थाने में शिकायत कर ढोर्रा के आरोपी रमेश कुमार यादव के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था।आरोपी पिडिता के माता पिता के अनुपस्थिति में पिडिता से 2020सेदुष्कर्म करता रहा पसंद करने और शादी का प्रलोभन भी दिया था। लम्बे समय बाद जब पिडिता आरोपी को फोन करती रही परेशानी आरोपी ने ना तो पिडिता से मिला और ना उसका फोन उठाया जिससे पिडिता ने शिकायत दर्ज करा दिया। देवभोग पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का पतासाजी किया और मुखबीर सूचना पर सीनापाली पेट्रोल पम्प से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read also:- राजधानी में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
प्रभारी थाना प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक खुमान सिंह महिलांग के अगुवाई में देवभोग पुलिस ने आरोपी और 376 (2)ढ और पिडिता नाबालिक थी इसलिये पाक्सो 6एक्ट के तहत कारवाई कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस पूरी करवाई में प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा आरक्षक सुनिल पाण्डेय, राहुल तिवारी, भरत सेन, और महिला आरक्षक रेवती टंडन के भूमिका महत्वपूर्ण रहा है।




