उत्तर प्रदेशदेश विदेश

तीन बच्चों की मां शादीशुदा महिला भागी थी प्रेमी संग, तीन सालों तक करता रहा शारीरिक शोषण फिर भाग गया प्रेमी

प्रतापगढ़ – उतरांव क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को शादी का झांसा देकर युवक ने तीन साल तक दुष्कर्म किया। उसके बाद युवक उस महिला को मुंबई छोड़कर घर भाग आया। विवाहिता घर पहुंची तो घर वालों ने उसको पीटकर घर से भगा दिया। मामले में पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्यार में धोखा खाई महिला अब तीन मासूम बच्चों के साथ दर-बदर भटक रहीं हैं।

Read Also – जबरन खेत में ले जाकर नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, शोर मचाने पर मौके पर जुटे लोगों…

मिली जानकारी की मुताबिक प्रतापगढ़ की युवती की शादी जलालपुर कस्बा के एक युवक से हुई थी। तीन बच्चे हुए तभी गांव का ही रहने वाले एक युवक ने विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा देकर उसे लेकर मुंबई चला गया। आरोप है कि युवक ने किराये का कमरा लेकर विवाहिता से तीन साल तक दुष्कर्म किया। विवाहिता से जब युवक ऊब गया तो उसे मुंबई में छोड़कर घर भाग आया। विवाहिता मुंबई से घर आई तो पुलिस से शिकायत की।

Read Also – Weird news: महिला को जहरीले सांप ने कई बार डसा, गले में डाल, कर रही थी पूजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के सामने युवक ने विवाहिता को साथ रखने की बात कहकर सुलह समझौता कर लिया। उसके बाद युवक फिर मुंबई ले गया। वहां कुछ दिन रहने के बाद फिर महिला को छोड़ घर भाग आया। वहां से विवाहिता पुनः युवक के घर मासूम बच्चों संग आ गई। महिला का आरोप है कि युवक के घर वालों ने उसकी पिटाई की। फिर विवाहिता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button