देश विदेश

सोशल मीडिया से दोस्ती की और धोखे से अश्लील फ़ोटो ले फिर सबंध बनाने किया दबाव, फ़िर…

हरियाणा के रोहतक जिले से यह खबर आई है जहां सोशल मीडिया पर बने दोस्त ने धोखे से युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। फिर फोटो और वीडियो दिखाकर युवती पर संबंध बनाने का दबाव बनाया।लेकिन युवती ने संबंध बनाने से इंकार कर दिया और दोस्त ने युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोपी ने शिकायत करने पर युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी हैै

Read also:- छत्तीसगढ़: राजधानी में आबकारी टीम को बड़ी सफलता,भारी मात्रा में इस इलाके से विदेशी शराब जब्त

युवती की शिकायत पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मूलरूप से रोहतक निवासी एक युवती ने बताया कि वह पानीपत के सेक्टर-25 स्थित प्राइवेट कंपनी में जॉब करती हैकरीब 5 साल पहले 12वीं क्लास में पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती झज्जर के पुराने बस स्टैंड के पीछे रहले वाले दीपक नाम के युवक से हुई3 साल पहले दीपक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और धोखे से उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिया।

Read also:-बिग ब्रेकिंग – पूर्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता के पीएसओ ने की ख़ुदकुशी, सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली

उसके बाद आरोपी फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगायुवती ने मना किया। इसके बाद भी आरोपी फोन और मैसेज करके युवती को परेशान करता रहा। अब आरोपी ने युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिससे युवती की बदनामी हुई। आरोपी ने उसकी शिकायत करने पर युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने आरोपी की शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है

Related Articles

Back to top button