केम छो ट्रम्प कार्यक्रम गुजरात में, रोड शो के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक सजाया गया
गुजरात की यात्रा के दौरान ट्रंप विशाल रोड शो में हिस्सा लेंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी भारत यात्रा के दौरान अहमदाबाद में भव्य रोड शो में शामिल होंगे और साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यहां नए बने क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन भी करेंगे।
आपको बता दें कि गुजरात की यात्रा के दौरान ट्रंप विशाल रोड शो में हिस्सा लेंगे, रोड शो के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम तक 10 किलोमीटर तक के मार्ग को खूब सजाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति यहां साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे।
स्थानीय जानकारी के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे को “केम छो ट्रंप” कार्यक्रम का नाम दिया गया है। बता दें कि विशाल स्टेडियम में आयोजित यह बड़ा कार्यक्रम का स्वरुप पिछले साल अमेरिका में हुए “हाउडी, मोदी” कार्यक्रम जैसा ही आयोजित होगा।
कहा जा रहा है कि ट्रंप और मोदी शहर के मोटेरा इलाके में हाल में बनाए गए सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।



