पिता को फादर्स डे के मौके पर दें ऐसे बधाई… |

Father’s Day 2023: अक्सर बच्चे मां पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। मां के सामने खुलकर अपना प्यार और परवाह दिखाते हैं, लेकिन पापा से दिल की बात करने में हिचकिचाते हैं। ‘आई लव यू पापा’ कहना कई बच्चों के लिए मुश्किल टास्क होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। पिता की गंभीरता, उनकी सख्ती, कुछ अच्छा करने के लिए अक्सर प्रेरित करना और गलत करने पर डांट लगाना आदि कई कारण हो सकते हैं कि बच्चे पिता के सामने अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं कर पाते, लेकिन मां के सामने कर लेते हैं।
READ MORE- कांग्रेस की प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे कार्यक्रम में
Father’s Day 2023: हर बच्चे को समझना चाहिए कि पिता को उनकी फिक्र होती है। उनके बर्ताव की वजह आपको एक सुरक्षित और आरामदायक भविष्य देना होता है। इसलिए फादर्स डे के मौके पर पिता से दिल की बात कहें। पिता को खास महसूस कराने के लिए प्रेम पूर्ण संदेशों को भेजकर प्यार लुटाएं। यहां फादर्स डे के आकर्षक और प्यार भरे शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं।
मेरा साहस, मेरा सम्मान हैं पिता
मेरी ताकत, मेरी पहचान हैं पिता।
हजारों की भीड़ में भी पहचान लेते हैं
पापा कुछ कहे बिना ही सब जान लेते हैं।
बिना कहे, वह हर बात जान जाते हैं
वह पिता हैं, मेरी हर बात मान जाते हैं।
मैंने पिता के प्यार से बड़ा कोई प्यार न पाया
जब जरूरत हुई, पिता को हमेशा साथ पाया।
दुनिया में बहुत संघर्ष है, ये मैंने बड़े होकर जाना
जब बच्चा था, पापा ने हर मुश्किल में मेरा हाथ थामा।



