देश विदेश

इंडिगो एयरलाइंस की विमान ने मारी इंडिया एक्सप्रेस की प्लेन को टक्कर, टूटा साइड विंग

कोलकाता। कोलकाता एयरपोर्ट पर आज बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां रनवे गुजरते हुए इंडिगो एयरलाइंस के एक प्लेन ने खड़े एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्लेन को टक्कर मार दी। दरअसल, इंडिगो फ्लाइट टैक्सी वे से गुजर रहा था और उड़ान भरने के लिए एयरपोर्ट से ग्रीन सिग्रल के इंतजार में था। वहीं, दूसरी ओर एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान रनवे पर खड़ा था। हालंकि इस घटना से किसी प्रकारी के किसी को चोट भी नहीं आई है।

विमानों के आपस में टकराने से यात्रियों में खलबली मच गई। उधर, डीजीसीए ने मामले में ऐक्शन लेते हुए इंडिगो के दोनों पायलटों को नौकरी से निकाल दिया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता के मुताबिक विमान चेन्नई जाने के लिए अपने निर्धारित समय पर कोलकाता में रनवे में एंट्री के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से परमिशन का इंतजार कर रहा था, तभी ये हादसा हुआ।

इस टक्कर में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दोनों विमानों को नुकसान हुआ है। फ्लाइट का साइड विंग्स टूट गया। वहीं इंडिया के विंग्स में डेंट आया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस लापरवाही पर सख्त कदम उठाया। विमान नियामक ने इंडिगो एयरलाइंस के पायलट को ग्राउंडेड कर उन्हें ऑफ-रोस्टर कर दिया गया है। वहीं DGCA ने इस मामले में जांच रिपोर्ट मांगी है।

Related Articles

Back to top button