पंजाब में भारतीय वायुसेना फाइटर जेट मिग-21 क्रैश, पायलट अभिनव की मौत
पंजाब में मोगा के कस्बा बाघापुराना के गांव लंगियाना खुर्द के पास भारतीय वायुसेना एक फाइटर जेट मिग-21 बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय वायुसेना ने बताया है कि दुर्घटना के समय विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेनिंग के दौरान पायलट अभिनव ने मिग-21 से राजस्थान के सूरतगढ़ से हलवारा ओर हलवारा से सूरतगढ़ के लिए उड़ान भरी थी। इसी बीच रास्ते में बाघापुराना के पास विमान क्रैश हो गया।
यह भी पढ़ें – अपने प्रेमी के घर के सामने प्रेमिका ने शुरु किया धरना, अब पुलिस करनी पड़ी है तैनात
हादसे में पायलट अभिनव की जान चली गयी है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर वायुसेना की एक टीम भेजी गई। काफी खोजने के बाद भी अभिनव का पता नहीं चल सका है। भारतीय वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि किसी जमाने में फाइटर जेट मिग-21 विमान भारतीय वायुसेना की रीढ़ माने जाते थे. अब इसके चार स्क्वॉड्रन बचे हुए हैं. इनकी देखभाल और अपग्रेड भले ही किया गया हो लेकिन ये विमान न तो जंग के लिए और न ही उड़ान के लिए फिट हैं. बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद मिग-21 बाइसन विमान ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के छक्के छुड़ा दिए थे.
यह भी पढ़ें – AC और कूलर की हवा से भी फैल रहा कोरोना संक्रमण, केंद्र सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, जान लीजिए इन बातों को
बता दें कि लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे मिग-21 विमानों के कारण कई पायलट्स जान भी गंवा चुके हैं, अब इन विमानों जल्द से जल्द हटाने का वक्त आ गया है. वायुसेना 1960 से मिग-21 विमानों का इस्तेमाल कर रही है. वायुसेना लगातार कहती रही है कि उसने इन विमानों को जंग के लिए तैयार रखने में कोई समझौता नहीं किया है, भले ही ये कितने ही पुराने हों।




