देश विदेश

इस शहर में शख्स ने साढ़े तीन सौ से ज्यादा महिलाओं को किया अश्लील वीडियो कॉल, अब पुलिस की गिरफ्त में

बलिया। वीडियो कॉल करके आपत्तिजनक हरकत करने के मामले में बलिया पुलिस ने एक शख्स को ​गिरफ्तार किया है। दरअसल शख्स महिलाओं को वीडियो कॉल करके अपने सारे कपड़े उतार देता था और कॉल को रिकार्ड कर महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। आरोपी ने पीड़ित महिलाओं को धमकी देता था कि यदि पुलिस से शिकायत की तो वह वीडियो को उनके परिजनों को भेज देगा और सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शिव कुमार वर्मा ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। वह स्टेशनरी की एक दुकान चलाता है। आरोपी ने 15 अलग-अलग जिलों में रहने वाली तीन सौ से ज्यादा महिलाओं को वीडियो कॉल किया।

इस वारदात को अंजाम देने के लिए शख्स ने 7 मोबाइल फोन और कई सिम का इस्तेमाल किया। पुलिस को आरोपी के खिलाफ पहली शिकायत पिछले साल लखनऊ से मिली थी। पीड़िता ने महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर शिकायत की थी।

Related Articles

Back to top button